सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल एलिमिनेटर मैच पर सबकी नजरें, ये हैं दोनों टीमों की ताकत, यहां पर देखें लाइव

हैदराबाद : आईपीएल-2026 में एलिमिनेटर मैच के लिए मंच तैयार है। बुधवार को महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लनपुर ), मोहाली जिला, पंजाब ) में होने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

सीजन की शुरुआत में थोड़ी धीमी रही सनराइजर्स हैदराबाद सेकंड हाफ में शानदार तरीके से उबरकर सामने आई है। आखिरी सात लीग मैचों के लिए रेगुलर कप्तान कमिंस के उपलब्ध होने से टीम की किस्मत ही बदल गई। उन सात मैचों में से पांच में जीतकर प्ले ऑफ्स में पहुंच गई।

लीग स्टेज में दो बार राजस्थान को हरा चुकी कमिंस की सेना को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली बात है। हैदराबाद के पास अभिषेक (563), ट्रेविस हेड (393), ईशान किशन (569), हेनरिक क्लासेन (606) जैसे धाकड़ हिटर्स का साथ है। वहीं रॉयल्स पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी (583), यशस्वी जायसवाल (397), ध्रुव जुरेल (458) पर ही ज्यादा उम्मीदें लगाए हुए है।

यह भी पढ़ें-

रॉयल्स की गेंदबाजी का पूरा भार आर्चर (12) पर ही है। सनराइजर्स के गेंदबाज कमिंस, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार चल पड़े तो रॉयल्स की मुश्किलें तय हैं। इस मैच की मेजबानी कर रही पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। रात 7.30 बजे स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X