हैदराबाद: अरुणोदय संघ की अध्यक्ष और जन गायिका विमलक्का के 50 साल के जन सांस्कृतिक आंदोलन के सफर के मौके पर हैदराबाद के RTC कलाभवन में 50 घंटे का प्रजा कला जातरा कार्यक्रम शनिवार को धूमधाम से शुरू हुआ। पहले अरुणोदय संघ के नेतृत्व में बागलिंगमपल्ली के सुंदरय्या पार्क से आजाबाद के RTC कलाभवन तक प्रजा कला जातरा निकाला गया। इस मौके पर महिलाओं ने बोनम को लेकर कोलाटम नृत्य कर रौनक बढ़ाई।
डपली वाद्य कलाकार ढोल बजाते हुए कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़े। कोया कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से आकर्षित किया। सभी के RTC कलाभवन पहुंचने के बाद पहले सभा प्रांगण परिसर में लगाए गए अरुणोदय सांस्कृतिक झंडे को अरुणोदय की सीनियर कार्यकर्ता अंबिका ने फहराया। उसके बाद कलाभवन में लगाई गई विमलक्का के 50 साल के क्रांतिकारी आंदोलन, तेलंगाना आंदोलन और बहुजन बतुकम्मा कार्यक्रमों से जुड़ी फोटो गैलरी का उन्होंने उद्घाटन किया। बाद में प्रजा कला जातरा सभा कार्यक्रम का फिल्म निर्देशक उमामहेश्वर राव ने उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें-
निर्देशक राव ने कहा कि मौजूदा हालात में जन सांस्कृतिक आंदोलन की तरफ खड़ा होना बहुत मुश्किल काम है। 50 साल से विमलक्का का जन सांस्कृतिक आंदोलन की तरफ खड़े रहना बड़ी बात सराहनीय है। 50 साल से जनता के बीच रहकर उनसे घुल-मिल गईं। इस मौके पर कलाकारों ने गीत-संगीत से आकर्षित किया। वीरांगना चाकली ऐलम्मा की 131वीं जयंती के मौके पर उनकी फोटो पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नई दिल्ली के पत्रकार भाषा सिंह, प्रजा कला जातरा आमंत्रण समिति के प्रतिनिधि प्रोफेसर जयधीर तिरुमल राव, प्रोफेसर चक्रधर राव, कट्टा भगवान रेड्डी, प्रोफेसर विनय बाबू और अन्य ने भाग लिया।

2 thoughts on “अरुणोदय जिंदाबाद : धूमधाम से आरंभ हुआ विमलक्का प्रजा कला जातरा, पढ़ें फिल्म निर्देशक उमामहेश्वर राव की टिप्पणी”