हैदराबाद: शहर वासियों को तेज गर्मी से राहत दिलाते हुए मंगलवार आधी रात को शहर में भारी बिजली के गरज-चमक के साथ बारिश हुई। हैदराबाद के कापरा, अलवाल, सिकंदराबाद, उस्मानिया यूनिवर्सिटी, एलबी नगर, मलकपेट, हयातनगर तक कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। वहीं दोपहर से रात तक अचानक मौसम बदलने से शहर वासी ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।

Also Read-
वहीं, मौसम विभाग ने भारी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने मेडचल, जीडिमेटला, गाजुलारामारम, कुत्बुल्लापुर, अलवाल, निजामपेट, बाचुपल्ली, कुकटपल्ली, बालानगर, मल्काजगिरि, बोइनपल्ली, सुचित्रा, शेरिलिंगमपल्ली और अन्य इलाकों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज गरज, बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। कुछ ही घंटों में शहर के अन्य इलाकों तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
