आईपीएल-2026 का पहला क्वालिफायर आज, ये हैं दोनों टीमों की ताकत, रोमांचक होगा मैच

हैदराबाद: आईपीएल-2026 के तहत आज पहला क्वालिफायर मैच खेला जाएगा। इसके तहत बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगे। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। रात 7.30 बजे शुरू होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा नहीं है।

खेल विश्लेषक बता रहे हैं कि इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी लेने की संभावना है। उनका मानना है कि चेज करने वाली टीम को मुश्किलें होगी।

वहीं अच्छी फास्ट बॉलिंग लाइनअप, खतरनाक ओपनर्स के साथ गुजरात टाइटन्स मजबूत दिखाई दे रही है। उधर भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे स्टार गेंदबाजों के साथ बैंगलोर भी मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड, पडिक्कल अच्छी फॉर्म में हैं।

Also Read-

इसके चलते इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहेगा। इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक बार और खेलने का मौका मिलेगा। हैदराबाद बनाम राजस्थान में जीतने वाली टीम से क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X