तमिलनाडु में नए युग की शुरुआत, इस फाइल पर पहला हस्ताक्षर, ‘दलपति’ के नारों से गूंज उठा शहर

हैदराबाद/चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीतिक में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। तमिळ वेट्रि कळगम (TVK) प्रमुख और फिल्म अभिनेता जोसेफ विजय ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में धूमधाम से शपथ ली। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस समारोह में राजनीतिक और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। खास तौर पर कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, फिल्मी हस्तियों ने पहुंचकर विजय को शुभकामनाएं दीं। स्टेडियम के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी लाखों प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को मुख्यमंत्री का पद संभालते देख खुशी से झूम उठे। पूरा चेन्नई शहर ‘दलपति’ के नारों से गूंज उठा।

शपथ ग्रहण पूरा करते ही सीएम विजय ने सीधे शासन पर अपनी छाप दिखाई। चुनाव प्रचार में दिए गए वादे के मुताबिक ‘200 यूनिट तक मुफ्त बिजली’ और फ्री बस योजना से जुड़ी फाइल पर उन्होंने अपना पहला हस्ताक्षर किया। इस फैसले से राज्य के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को महीने में 200 यूनिट तक बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। शासन में उनकी प्राथमिकता आम लोगों का कल्याण है, यह विजय ने पहले ही हस्ताक्षर से साफ कर दिया। महिला सुरक्षा पर पहला हस्ताक्षर और ड्रग्स के खिलाफ ईगल जैसी व्यवस्था पर तीसरा हस्ताक्षर किया।

यह भी पढ़ें-

पार्टी की स्थापना के बेहद कम समय में ही, अपने मेनिफेस्टो से लोगों का दिल जीतने वाले विजय ने पहली बार चुनाव लड़ते ही तूफान मचा दिया। दशकों से चले आ रहे द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व को नकारकर तमिल जनता ने विजय को सत्ता सौंपना खास बात है। फिलहाल पूरे तमिलनाडु में टीवीके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। विजय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ जल्द ही पूरी तरह से शासन की समीक्षा करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X