अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की पुष्टि, साथ ही दी तबाह करने की धमकी

वॉशिंगटन/तेहरान/इस्लामााद : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की पुष्टि कर दी है। दोनों देशों के बीच एक बार फिर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता होगी। ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ऐलान किया है कि अमेरिकी टीम ईरानी डेलीगेशन से बातचीत के लिए सोमवार को पाकिस्तान जा रही है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह धमकी भी दी है अगर बातचीत विफल होती है तो ईरान के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और उनके बुनियादी ढांचे पर हमले करते हुए सब कुछ तबाह कर दिया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद पाकिस्तान जा रहे हैं। वे कल शाम वहां बातचीत के लिए पहुंचेंगे। हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित डील का प्रस्ताव दे रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे (ईरानी) इसे स्वीकार करेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अमेरिकी सेना ईरान के सभी पावर प्लांट और पुलों को तबाह कर देगी।’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान पर सीजफायर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने कल होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलियां चलाने का फैसला किया। ईरान का ये फैसला अजीब है क्योंकि से समुद्री गलियारा को पहले ही बंद है। ट्रंप आएंगे पाकिस्तान! ईरान के साथ इस्लामाबाद में होगी बात, मुनीर-शहबाज की ‘मेहनत’ रंग लाई ?

यह भी पढ़ें-

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी ने होर्मुज स्ट्रेटको पहले ही बंद कर रखा है। ऐसे में इस समुद्री गलियारे में गोलियां चलाकर ईरानी अनजाने में हमारी मदद कर रहे हैं। इस रास्ते के बंद होने से उन्हीं का रोजाना 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। यूएस का इसमें कोई नुकसान नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से पहले ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा है कि युद्धविराम समझौते पर अमेरिका के साथ वार्ता में प्रगति हुई है। हालांकि डील पर पहुंचने में समय लग सकता है क्योंकि दोनों पक्ष अभी समझौते से दूर हैं। अमेरिका के साथ कुछ मुद्दों पर चीजें तय होना बाकी है।

अमेरिका और ईरान की दूसरे दौर की वार्ता के लिए मेजबान देश पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है।पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक भारी संख्या में तैनाती की गई है। ईरान और अमेरिकी डेलीगेशन रावलपिंडी में नूर खान एयर बेस पर उतरेंगे और वहां राजधानी इस्लामाबाद जाएंगे।

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के डेलीगेशन बीते हफ्ते पाकिस्तान पहुंचे थे। दोनों पक्षों में 20-21 घंटे तक चर्चा हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था। इसके बाद अब अगले हफ्ते में दोनों पक्ष एक बार फिर से इस्लामाबाद में मिलने वाले हैं। ईरान और अमेरिका का सीजफायर बुधवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में इस वार्ता पर दुनिया की नजर लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X