मिधानि में वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए हिंदी कार्यशाला, डॉ. बी. बालाजी ने इन विषयों पर दिया व्याख्यान

हैदराबाद : भारत के रक्षा उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) में राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में 18 अप्रैल को उद्यम के वरिष्ठ प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन तीन सत्रों में किया गया। इन सत्रों में उद्यम के प्रबंधक (हिंदी अनुभाग एवं निगम संचार) डॉ. बी. बालाजी ने क्रमशः प्रशासनिक शब्दावली, कंप्यूटर पर फोनेटिक आधारित हिंदी टाइपिंग तथा राजभाषा नीति विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।

उद्घाटन सत्र में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में कर्मचारियों की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक शब्दावली सत्र में प्रतिभागियों को प्रशासनिक एवं पारिभाषिक शब्दावली की जानकारी प्रदान करते हुए शब्द निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई तथा उनसे अभ्यास भी कराया गया। कंप्यूटर पर फोनेटिक आधारित हिंदी टाइपिंग सत्र में प्रतिभागियों को हिंदी टाइपिंग की मूलभूत जानकारी देकर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें-

राजभाषा नीति सत्र में राजभाषा की संवैधानिक स्थिति पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवादात्मक चर्चा की गई। इस दौरान संविधान में राजभाषा से संबंधित अनुच्छेदों, राजभाषा अधिनियम, 1963 की धाराओं तथा राजभाषा नियम, 1976 के अंतर्गत प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार के कार्यालयों में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में कर्मचारियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों से उनके संबंधित विभागों में हिंदी में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनका फीडबैक लिया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में हिंदी अनुभाग के डॉ. विकास आज़ाद (हिंदी अनुवादक) तथा डाक अनुभाग के जयपाल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X