War : इजरायली और अमेरिकी का ईरान पर हमला, जम्मू-कश्मीर सहित देश भर में विरोध प्रदर्शन (वीडियो)

हैदराबाद : ऑल इंडिया शिया काउंसिल के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही हैदराबाद और बेंगलूरु में खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किये गये। गौरतलब है कि इजरायली और अमेरिकी हमलों में रविवार को हत्या कर दी गई थी।

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर कहा कि मेरे पास इस समय शब्द नहीं है। ईरान में जिस तरह के हालात हैं, मुझे लगता है कि ये पूरी दुनिया के लिए सबक है कि किस तरह से अपना मकसद हासिल करने के लिए ‘वॉर क्रिमिनल’ नेतन्याहू अमेरिका का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका प्रभाव बहुत दूर तक जाएगा।

हमारा देश उभरती हुई ताकत है। ऐसे में हमारी बहुत अच्छी भूमिका अमन बहाली करने में हो सकती थी लेकिन मौजूदा सरकार की जो रणनीति रही है, उसके बाद हम एक सामान्य देश बन चुके हैं। ईरान की जनता मजबूत है। वहां की जनता काफी सालों से ‘शैतानी ताकतों’ का मुकाबला कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि इस युद्ध में ईरान की जीत हो।

Also Read-

ईरान एक आजाद देश है और जिस तरह से उस पर हमला हुआ, वह सभी इंटरनेशनल कानूनों के खिलाफ है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और इस जंग को रोकें। हम यह भी अपील करते हैं कि खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चलाया जाए। मैं दुनिया भर के लोगों से और खासकर अपने देश के लोगों से, शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

इजरायल और अमेरिका ने जो हमला किया, उसे टेररिस्ट हमला कहा जा रहा है। आज इसने पूरी खाड़ी को जंग में झोंक दिया है और आप सब खाड़ी में हालात देख रहे हैं। दुनिया को समझना चाहिए कि अमेरिका और इजरायल कैसे पूरी दुनिया में खून-खराबा, नफरत और आतंक फैला रहे हैं। खामेनेई किसी एक देश के लीडर नहीं थे, बल्कि हर दबे-कुचले इंसान, हर मुसलमान और हर इंसान के लीडर थे। कोई नहीं जानता कि यह चल रहा झगड़ा कहां ले जाएगा। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि ईरान जीतेगा।

इसी क्रम में ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर अब तक 60 जाने वाली और 40 आने वाली, यानी कुल 100 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X