T20 World Cup 2026 : दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में जीते सभी चार मैच, 22 होगी भारत से भिड़ंत దక్షిణాఫ్రికా ఘనవిజయం

हैदराबाद : कॉर्बिन बॉश की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 6 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में अजेय रही और टीम ने अपने सभी चार मैच जीते। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में यूएई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी थी।

दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में अजेय रही और उसने अपने सभी मैच जीते। टीम चार मैचों में आठ अंक लेकर शीर्ष पर रही। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर आठ के लिए क्वालिफाई किया, जबकि अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पिछली उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को सुपर आठ चरण के पहले मैच में 22 फरवरी को अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन और मेजबान भारतीय से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें-

यूएई ने गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी की और पहले ओवर में ध्रुव पाराशर ने सिर्फ एक रन दिया। कप्तान एडेन मार्करम ने हालांकि दूसरे ओवर में जुनैद सिद्दीकी को दो चौके जड़कर दबाव । तीसरे ओवर में उन्होंने हैदर अली शाह को नसीहत देते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्करम ने 11 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के के साथ 28 रन बनाए। नए बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने छठे ओवर में मोहम्मद जवादुल्लाह को दो चौके लगाकर दक्षिण अफ्रीका का पचासा पूरा किया, लेकिन इसी ओवर में क्विंटन डिकॉक ने हैदर शाह को कैच थमा दिया। पावरप्ले के बाद स्कोर दो विकेट पर 56 रन था।

यह भी पढ़ें-

डेवाल्ड ब्रेविस ने टूर्नामेंट में पहली बार खुलकर खेलते हुए पहले आठवें ओवर में जवादुल्लाह को मिडविकेट के ऊपर और फिर अगले ओवर में हैदर को लांग आन पर छक्का लगाया। दूसरे छोर से रिकेल्टन ने मोहम्मद फारूक को 11वें ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद में पाराशर को कैच देकर लौटे। रिकेल्टन ने 16 गेंद में 30 रन बनाए। ब्रेविस ने 25 गेंद में एक चौके और तीन छक्कों के साथ 36 रन बनाए। इससे पहले यूएई की पूरी पारी में कुल 10 चौके और दो छक्के लगे। अलीशान शराफू (38 गेंद में 45 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। (एजेंसियां)

దక్షిణాఫ్రికా ఘనవిజయం

హైదరాబాద్ : టీ20 ప్రపంచ కప్ 2026 మ్యాచ్లో దక్షిణాఫ్రికా జోరు కనబరుస్తుంది. ఈ రోజు గ్రూప్స్ స్టేజ్ లో భాగంగా యూఏఈతో ఢిల్లీలోని అరుణ్ జైట్లీ స్టేడియంలో మ్యాచ్ జరిగింది. ఈ మ్యాచులో ఈ మ్యాచ్‌లో దక్షిణాఫ్రికా బ్యాటర్లు తిరుగులేని ప్రదర్శన చేశారు.

వర్షం కారణంగా ఆట కాసేపు నిలిచిపోయినప్పటికీ, దక్షిణాఫ్రికా విజయంపై అది ఎలాంటి ప్రభావం చూపలేదు. యూఏఈ నిర్దేశించిన 123 పరుగుల స్వల్ప లక్ష్యాన్ని ఛేదించడంలో సఫారీ బ్యాటింగ్ లైనప్‌కు పెద్దగా కష్టం కలగలేదు. కెప్టెన్ మార్క్రామ్, రికిల్టన్‌లు బాధ్యతాయుతంగా ఆడగా, యువ బ్యాటర్ డెవాల్డ్ బ్రెవిస్ తన దూకుడుతో మ్యాచ్‌ను త్వరగా ముగించాడు.

యూఏఈ బౌలర్లు నాలుగు వికెట్లు పడగొట్టినప్పటికీ, అవి దక్షిణాఫ్రికా బ్యాటర్లు భారీ షాట్లకు ప్రయత్నించి అవుట్ అవ్వడం వల్ల వచ్చినవే తప్ప, బౌలింగ్ నైపుణ్యంతో వచ్చినవి కావని విశ్లేషకులు అభిప్రాయపడుతున్నారు. ఈ విజయంతో గ్రూప్ దశలో ఆడిన నాలుగు మ్యాచ్‌ల్లోనూ గెలిచిన దక్షిణాఫ్రికా, పూర్తి ఆత్మవిశ్వాసంతో సూపర్-8 పోరుకు సిద్ధమైంది. ఇదిలా ఉంటే యూఏఈ జట్టు నాలుగు మ్యాచుల్లో ఒక విజయంతో నాలుగో స్థానంతో సరిపెట్టుకొని టోర్నీ నుంచి ఎలిమినేట్ అయింది. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X