Stampede In Tamil Nadu, मरने वालों की संख्या बढ़कर हो गई 39, मृतक परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा

हैदराबाद : तमिलनाडु में अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हैं। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। चेन्नई से महज 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करूर में हुआ।

करूर की भगदड़ में 17 महिलाओं समेत 39 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका है। यह आंकड़े अभी और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। करूर के जिस मैदान में विजय की रैली का आयोजन किया गया था। उसकी क्षमता 10,000 लोगों की है, लेकिन मौके पर 30,000 के लगभग लोग मौजूद थे।

तमिलनाडु के डीजीपी इनचार्ज जी वेंकटरमन के अनुसार, टीवीके की रैलियों में भीड़ कम होती है। मगर, इस बार अचानक से जो भीड़ बढ़ी, इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आयोजनकर्ताओं का अनुमान था कि रैली में 10,000 तक लोग आ सकते हैं। मगर लगभग 30,000 लोग पहुंच गए। इससे स्थिति अनियंत्रित हो गई।

संबंधित समचार-

करूर में अभिनेता विजय की रैली का समय दोपहर 3 बजे से शाम 10 बजे तक निर्धारित किया गया था। ऐसे में लोग सुबह 11 बजे से ही मैदान पर एकत्रित होने लगे। विजय रैली में काफी देर से पहुंचे और तब तक भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। विजय शाम को लगभग 7:40 बजे मैदान में पहुंचे। लोग घंटों से भूखे-प्यासे विजय के इंतजार में बैठे थे और उनके देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई।

मैदान में भीड़ बढ़ने की वजह से विजय को असहज महसूस होने लगा और विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। लोगों की मदद करने के लिए विजय ने भीड़ में पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसी दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति बनने लगी और कुछ ही देर में हालात अनियंत्रित हो गए। तमिलनाडु पुलिस ने भगदड़ की जांच के लिए कमिशन का गठन किया है। वहीं, केंद्रयी गृह मंत्रालय ने भी तमिलनाडु सरकार से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में विजय और उनकी पार्टी के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

इसी क्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन आज घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एकत सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड हाईकोर्ट की जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी। सीएम एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, जिन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है उन्हें 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

తొక్కిసలాటలో 39 మంది మృతి

హైదరాబాద్ : తమిళనాడులోని కరూర్ లో శనివారం సాయంత్రం.. టీవీకే పార్టీ అధినేత విజయ్ (TVK Vijay) నిర్వహించిన కార్నర్ మీటింగ్ లో జరిగిన తొక్కిసలాటలో 39 మంది మరణించారు. ఈ ఘటనపై టీవీకే పార్టీ వ్యవస్థాపకుడు, నటుడు విజయ్ ఎక్స్ (X) వేదికగా స్పందించారు. తొక్కిసలాటలో 39 మంది మరణించడం తనను చాలా బాధించిందన్నారు. ఈ ఘటనను చూసి తన హృదయం ముక్కలైందని, భరించలేని బాధ, దుఃఖంలో ఉన్నానని వెల్లడించారు. తన బాధను పదాల్లో వర్ణించలేనని పేర్కొన్నారు.

కరూర్ తొక్కిసలాటలో ప్రాణాలు కోల్పోయిన నా ప్రియమైన సోదర, సోదరీమణుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నట్లు ఆ పోస్టులో రాశారు. ప్రస్తుతం ఆస్పత్రిలో చికిత్స పొందుతున్నవారు త్వరగా కోలుకోవాలని ప్రార్థించారు. కాగా నేడు కరూర్ ఆస్పత్రిలో చికిత్స పొందుతున్న క్షతగాత్రులను, మరణించినవారి కుటుంబ సభ్యుల్ని సీఎం ఎంకే స్టాలిన్ పరామర్శించనున్నారు.(ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X