अलविदा: वरिष्ठ पत्रकार विद्यारण्य का निधन

हैदराबाद: तेलुगु और हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विद्यारण्य (62) का निधन हो गया। मलकपेट के सलीमनगर में रहने वाले विद्यारण्य को मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था। इसके चलते परिजनों ने उन्हें मलकपेट के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया। इलाज के दौरान बुधवार को शाम 6 बजे उनका निधन हो गया।

विद्यारण्य प्रसिद्ध तेलुगु दैनिक आंध्रपत्रिका, आंध्रप्रभा, डेली हिंदी मिलाप और अन्य प्रमुख पत्रिका में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। विद्यारण्य के निधन पर पत्रकार और संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पता चला है कि विद्यारण्य का अंतिम संस्कार उनके पैृतक कर्नूल जिले में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X