हैदराबाद: हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद एवं यूथ एजुकेशन एंप्लॉयमेंट एण्ड वेल्फेर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5 अक्तूबर को 100 बजे से फ़ैशन डिज़ाइन, ब्यूटिशयन, मग्गम वर्क आदि स्व रोजगार कोर्सों के बारे में शिक्षण संबंधी निःशुल्क अवगत कार्यक्रम (फ्री डेमो) हैदराबाद नामपल्ली स्थित हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रांगण में दिया जाएगा। इससे संबंधित पोस्टर का लोकार्पण हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव, प्रधान मंत्री एस. गैबुवली के करकमलों किया गया।

इस संदर्भ में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री एस. गैबुवली ने बताया कि फ़ैशन डिज़ाइन, ब्यूटिशयन, मग्गम वर्क आदि स्व रोजगार कोर्सों का शिक्षण पाने के इच्छुक व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेकर फ्री डेमो का सदुपयोग कर सकते हैं। स्व रोजगार कोसों के संबंधी विवरण प्रमुख ट्रेनर्स के द्वारा अवगत की जाएगी।
Also Read-
इस कार्यक्रम में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के परीक्षा मंत्री प्रो. सुरेश पुरी, विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती, तेलंगाना हिंदी प्रचार सभा के मंत्री ए. के. राजु, नामदेव वाघमोडे, शिवलिंगम, माया पांडे, विनोद कुमार रेड्डी, स्व रोजगार ट्रेनर्स प्रेमा, हारिका, सामाजिक कार्यकर्ता मृदुल जयस्वाल, डॉ. पूजा जयस्वाल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 9381755509, 9676705763 पर संपर्क कर सकते हैं।
