कादम्बिनी क्लब की मासिक गोष्ठी इस बार होगी अनोखी, साहित्य प्रेमी ले सकते हैं इसका भरपूर आनंद

हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब और महिला दक्षता समिति के तत्वावधान में 397 वीं मासिक गोष्ठी इस बार 17 अगस्त को शहर भ्रमण के रूप में महिला दक्षता समिति नर्सिंग कॉलेज चंदा नगर में आयोजित की जा रही है। आयोजक- डॉ अहिल्या मिश्र, मीना मूथा और डॉ आशा मिश्र ने इस कार्यक्रम में आप सभी साहित्य प्रेमियों को इस गोष्ठी में सादर आमंत्रित किया हैं।

इस गोष्ठी में भाग लेने वाले साहित्य प्रेमियों और सदस्यों की सुविधा हेतु विशेष बस की भी व्यवस्था की गई है। यह बस प्रातः 10:45 बजे नवजीवन महिला मंडल प्रांगण, रामकोट से रवाना होगी। आप इस बस का आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

आयोजकों ने यह भी बताया कि यदि आपको बस से आने में असुविधा हो तो आप अपनी इच्छा और सुविधानुसार 12:30 बजे तक सीधे आयोजन स्थल पर भी पधार सकते हैं। सादर अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में आप अपनी उपस्थिति प्रदान कर काव्य गोष्ठी का आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम स्थल का लोकेशन – https://maps.app.goo.gl/7Xf2t8hk15vm6JUz8?g_st=iw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X