ICC Champions Trophy-2025: भारत के इन पांच खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया से छीन लिया मैच, झूम उठा देश

हैदराबाद : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के रोमांचकारी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत फाइनल में प्रवेश किया है।

सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 गेंद रहते ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस सेमीफाइनल मैच में भारत के जीत के ये पांच कारण रहे है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट बेशक अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 84 रनों की पारी ने भारतीय की जीत को पुख्ता कर दिया।

Also Read-

इसी तरह सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की जीत में श्रेयस अय्यर का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद में 45 रनों की दमदार पारी खेली। शुरुआत के दो विकेट गिरने के बाद अय्यर ने जिस तरह से भारत की पारी संभाला वह जीत जीत के लिए नीव का काम किया।

इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में भारत की जीत के लिए केएल राहुल एक दीवार बन खड़े हो गये। विराट कोहली के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास मौका था कि वह वापसी करें, लेकिन राहुल ने एक छोर पर विकेट को बचाते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत पर पानी फेर दिया।

दूसरी ओर भारतीय की इस जीत में हार्दिक पंड्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हार्दिक ने आखिरी ओवरों में टीम इंडिया के लिए तीन छक्के और एक चौके के साथ 24 गेंद में 28 रनों की तूफानी खेल कर ऑस्ट्रेलिया के हाथ से मैच को पूरी तरह से छीन लिया।

इस सेमीफाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी कमाल करके दिखाया। शमी ने भारतीय टीम के लिए चोटिल होने के बावजूद 10 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने केवल 48 रन देकर 3 विकेट लिए।

आपको बता दें कि फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसी मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला भारत के साथ होगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X