क्यू न्यूज के संस्थापक तीनमार मल्लन्ना को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का करना होगा थोड़ा इंतजार

हैदराबाद : क्यू न्यूज के संस्थापक तीनमार मल्लन्ना उर्फ चिंतपंडु नवीन कुमार को जमानत मिली है। तीनमार मल्लन्ना के टीम के सदस्यों ने मीडिया को यह जानकारी है। ज्योतिषी लक्ष्मीकांत शर्मा के मामले कोर्ट ने जमानत दी है।

क्यू न्यूज और तोली वेलुगु यूट्यूब चैनलों पर भी इस खबरों को ब्रेकिंग के रूप में प्रसारित किया गया है। खबरों में यह भी बताया गया कि तीनमार मल्लन्ना को तीन मामलों में बेल मिली है। दो अन्य मामलों में जमानत मिलनी बाकी है।

यह भी पढ़ें :

विशेष संपादकीय: तीनमार मल्लन्ना की गिरफ्तारी के विरोध में गोलमेज बैठक, लोकतंत्र बचाने को मिला है बल

विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि सोमवार को अन्य मामलों में बेल मिल जाएगी। तब तक तीनमार मल्लन्ना चंचलगुड़ा जेल में ही रहेंगे।

मल्लन्ना की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि आज समाप्त हो गई है। इसके चलते कोर्ट ने मल्लन्ना को जमानत दे दी है। दो अन्य मामलों की सुनवाई सोमवार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

आपके बता दें कि ज्योतिषी लक्ष्मीकांत शर्मा ने तीनमार मल्लन्ना के खिलाफ प्रताड़ित किये जाने का मामला दर्ज किया था। इसी शिकायत के चलते पुलिस ने तीनमार मल्लन्ना को 27 अगस्त (शु्क्रवार) को आधी रात को गिरफ्तार किया। शनिवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में चंचलगुड़ा जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X