Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ उज्जैन की बेटी नूरी खान भी शामिल और…

हैदराबाद: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 49वां दिन है। तेलंगाना राहुल गांधी की पदयात्रा का आज चौथा दिन है। राहुल गांधी ने शनिवार को धरमपुर से पदयात्रा शुरू की है। आपको बता दें कि 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ उज्जैन की बेटी नूरी खान भी शामिल हुई हैं। इस दौरान उनका पैर चोटिल भी हो गया। नाखून भी निकल गया। लेकिन वे लगातार पदयात्रा कर रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश से 6 नेता शामिल हुए हैं।

तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 4 नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थलों, मस्जिदों और मंदिरों का दौरा कर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X