विहंगम योग संत समाज: सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी के पावन 76 वें जन्मोत्सव पर हवन एवं सत्संग आयोजित

हैदराबाद: विहंगम योग संत समाज, हैदराबाद द्वारा सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी के पावन 76 वें जन्मोत्सव पर एक कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं सत्संग का आयोजन सैदाबाद स्थित आश्रम पर किया गया। सत्संग का प्रारंभ स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद महाग्रंथ पाठ के साथ हुआ।

यज्ञ में मुख्य यजमान कन्हैया एवं पिंकी अग्रवाल ने वैदिक मंत्रों द्वारा आहुतियां प्रदान की। विधार्थी मोहित कुमार ने सत्संग में बताया कि शरीर की पुष्टि और इंद्रियों की तृप्ति मानव जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता जीवन के हर मोड़ पर मार्ग दर्शन चाहिए। सदैव विधार्थी बने रहने में ही कल्याण है। हमारे भीतर अनंत की शक्ति है, परिमार्जन करना, शुद्ध करना, यही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।

सत्संग में सुशील अन्ने, सुभाष अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आलोक अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, चंदन कुमार, अनुप कुमार, राजकुमार शर्मा, सुरेश गोयल, शशिकांत, मंटूकेसरी, गुड़िया केसरी, डॉ. शशिकला, आशा राजगढ़िया, सरस्वती लता, आदि गुरु भाई एवं बहन उपस्थित थे। वंदना, आरती, शांति पाठ एवं महा प्रसाद वितरण के साथ सत्संग का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X