स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा साइबर हमला, खाताधारकों की जानकारी इंटरनेट के डार्क वेब पर लीक

हैदराबाद: देश में सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भारी साइबर हमला हुआ है। बैंक के खाताधारकों की जानकारी इंटरनेट के डार्क वेब पर लीक हो गई है। इस संबंध में बैंक ने आधिकारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।

डेटा लीक की खबरों पर बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक फाइलिंग में आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया है। डार्कवेब पर लगभग 3.75 लाख ग्राहकों के रिकॉर्ड होने की प्रारंभिक पहचान हुई है, जिसमें 3897 ग्राहकों की पूरी व्यक्तिगत जानकारी लीक होने की बात बैंक ने बताई है।

यह भी पढ़ें-

लीक हुए डेटा में ग्राहकों के नाम, जेंडर, जन्म तिथियां, ई-मेल आईडी, पते, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच विवरण, कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाइल (CIF) आईडी और लोन एप्लीकेशन से संबंधित कुछ फाइलें होने का बैंक को संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar