सिकंदराबाद अग्नि दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, की मृतक और घायल परिवारों को अनुग्रह राशि की घोषणा

हैदराबाद: सिकंदराबाद में रूबी लॉज की अग्नि दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। मोदी ने मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएमओ ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि हादसे में मरने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपये और अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के परिवार को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

आपको बता दें कि उन्होंने बताया कि रूबी लॉज के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में पहले आग लगी। इसके बाद आग ऊपर रूबी लॉज तक फैल गई। धुएं से लॉज में रह रहे लोगों का दम घुटने लगा। इसके चलते लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। रूबी होटल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक शोरूम है।

इस शोरूम की चार्जिंग यूनिट में शॉर्टसर्किट होने की वजह से आग लगी और पूरी बिल्डिंग में धुंआ फैल गया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। डीसीपी ने आशंका जताई है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आग और धुंआ देखकर लोग भयभीत हो गए और उन्होंने खिड़कियों से नीचे कूदना शुरू कर दिया। इसके चलते 10 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने कई लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।

संबंधित खबर:

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली और तलसनाी श्रीनिवास यादव ने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने होटल से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की। लेकिन भारी धुएं के कारण दम घुटने से कुछ लोगों की मौत हो गई। होटल से कुछ लोगों को बचाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। रूबी होटल में कुल 23 कमरे हैं। यह होटल सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से करीब है।

इस दुर्घटना पर नार्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक शो के संचालक रंजीत इसे अवैध रूप से चला रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय एसआई मौके पर पहुंचे और तीन लोगों की जान बचाई है। इस समय यशोदा अस्पताल में छह लोगों का इलाज जारी है। अन्य को गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X