Hindu Organizations: गोशामहल विधायक राजा सिंह के खिलाफ PD एक्ट और गिरफ्तार के विरोध में निजामाबाद बंद

हैदराबाद: गोशामहल विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ पीडी एक्ट दर्ज करने और गिरफ्तार करके जेल भेजे जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के आह्वान पर बुधवार को निजामाबाद शहर में बंद मनाया जा रहा है। सुबह से ही निजामाबाद जिले में वाणिज्य और व्यापार प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद मना रहे है।

पेट्रोल पंप और सिनेमा हॉल बंद है। शिक्षण संस्थानों को बंद के चलते एक दिन पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई। शहर के गांधी चौक तक हिंदू धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान आयोजकों ने बंद को सहयोग करने की लोगों से अपील की।

बंद चलते निजामाबाद की सड़कें सुनसान है। बहुत दिनों के बाद निजामाबाद शहर में बंद मनाया जा रहा है। इसके चलते कुछ नयापन दिखाई दे रहा है। हिंदू संगठनों के बंद को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बंद को देखते हुए पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X