तेलंगाना में भारी बारिश, श्रीरामसागर के उठाये गये 20 गेट, गोदावरी में भारी बहाव, तीसरी चेतावनी जारी

हैदराबाद : श्रीरामसागर परियोजना के लिए बाढ़ का पानी जारी है। जैसे-जैसे ऊपरी और गोदावरी नदी घाटियों में बारिश जारी है। वैसे-वैसे बाढ़ बढ़ती जा रही है। इसके चलते अधिकारी श्रीरामसागर परियोजना के 20 गेटों को उठाकर नीचे की ओर पानी छोड़ रहे हैं। वर्तमान में श्रीरामसागर जलाशय में 45,950 क्यूसेक का प्रवाह है। परियोजना से 89,540 क्यूसेक पानी को नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है।

जलाशय में फिलहाल 1087.60 फीट पानी है। पूरा जलस्तर 1091 फीट है। परियोजना की अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 90.30 टीएमसी है। वर्तमान में 70 टीएमसी का जल संग्रहण है। दूसरी ओर, भद्राचलम के पास गोदावरी प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह 6 बजे 53.40 फीट पानी पर बह रहा है। इसके चलते अधिकारियों ने तीसरी आपातकालीन चेतावनी जारी थी। इस समय नदी में 14,45,047 क्यूसेक पानी बह रहा है।

दूसरी ओर दक्षिण मध्य रेलवे ने इस महीने की 13 तारीख तक काकीनाडा पोर्ट-विशाखापत्तनम मेमू ट्रेन, विजयवाड़ा-बिट्रगुंटा मेमू ट्रेन, सिकंदराबाद-मेडचल-सिकंदराबाद मेमू ट्रेन, सिकंदराबाद-उंदानगर-सिकंदराबाद पैसेंजर ट्रेन, सिकंदराबाद-उंदानगर मेमू ट्रेन, मेडचल-उंदानगर मेमू स्पेशल ट्रेन, उंदानगर-सिकंदराबाद-उन्दानगर मेमू स्पेशल ट्रेन, एचएस नांदेड़-मेडचल-मेडचल एचएस नांदेड़ ट्रेन रद्द कर दी गई है।

प्रभारी महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने सोमवार को रेल निलयम में भारी बारिश को देखते हुए किए जाने वाले एहतियाती कदमों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस वीडियो कांफ्रेंस में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विजयवाड़ा, गुंतकल, गुंटूर, सिकंदराबाद, हैदराबाद और नांदेड़ मंडल रेल प्रबंधकों ने भाग लिया। जीएम ने सुझाव दिया है कि भारी बारिश के दौरान ट्रैक के रखरखाव के संबंध में उचित निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि ट्रेनों के समय में कोई बदलाव होता है तो इसकी सूचना यात्रियों को दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X