टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव, आज होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

हैदराबाद: आगामी 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया। इसमें कोरोना पॉजिटिव पाये गये। बीसीसीआई ने यह जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेले जा रहे 4 दिनों का प्रैक्टिस मैच में रोहित टीम में भाग लिया था। उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी भी की थी। लेकिन दूसरी पारी में वे बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। दूसरी पारी में रोहित ने अपनी जगह युवा बल्लेबाज केएस भरत को टीम के लिए ओपन करने का मौका दिया था। बीसीसीआई ने बताया कि रोहित शर्मा फिलहाल होटल में आइसोलेशन में है। मेडिकल टीम की देखरेख में इलाज जारी है।

बीसीसीआई ने कहा है, “टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वह फिलहाल होटल में आइसोलेशन में है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में इलाज जारी हैं। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। अगर वे इस टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये जाते हैं तो वे 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। “

गौरतलब है कि टीम इंडिया 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी। टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम के साथ नहीं गये थे। वहीं पिछले हफ्ते लंदन पहुंचे विराट कोहली भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी अब ठीक हैं और टीम के साथ हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X