Jubilee Hills Gang-Rape Case: इनोवा और बेंज कार में कंडोम, विधायक के बेटे ने किया सबसे पहले दुष्कर्म

हैदराबाद : जुबली हिल्स गैग-रेप मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। मामले की तह तक जाने पर कई तथ्य सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान हड़कंप मचाने वाले बातें सामने आई हैं।

पुलिस ने पता लगाया है कि आरोपियों ने पब में प्रवेश करने से पहले ही इनोवा और बेंज कार में कंडोम के पैकेट लेकर आये। पता चला है कि आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वो पब में कंडोम के पैकेट लेकर आये थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि आरोपी बलात्कार के इरादे से पब में आये थे।

इसी क्रम में मामले के मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक पुलिस हिरासत खत्म हो गई है। जल्द ही उसे नामपल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। जुबली हिल्स दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग के साथ सादुद्दीन मलिक से भी पूछताछ की है। आज भी पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबर:

इस मामले में हिरासत में लिये गये विधायक के बेटे, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के बेटे और पड़ोसी जिले के पार्षद के बेटे सहित पांच नाबालिगों के साथ पुलिस ने रविवार को क्राइम सीन रीकन्स्ट्रक्षन (crime scene reconstruction) किया।

पुलिस ने रविवार को दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक पब, कॉन्सु बेकरी, रोड नंबर 44 के पॉवर स्टेशन, फिर पब के बीच आरोपियों को घुमाते हुए पूछताछ की। दुष्कर्म के दिन पब से कौन-कौन और किस-किस कार में गये? उस दिन पीड़िता किस कार में बैठी थी? फिर वापस कैसे आये? किस-किस जगह पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किये जैसे विवरण एकत्र किये।

यह भी पता चला है कि नाबालिगों ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सादुद्दीन मलिक के उकसाने के कारण उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसी क्रम में सादुद्दीन मलिक ने पुलिस को बताया कि विधायक के बेटे ने ही सबसे पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X