PRSI हैदराबाद चैप्टर को राष्ट्रीय पुरस्कार, गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई

हैदराबाद: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के हैदराबाद चैप्टर को राष्ट्रीय बेस्ट चैप्टर अवार्ड मिला है। शनिवार को आभासी के रूप में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसुको सुगिहारा, आयरलैंड में भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा, पीआरएसआई पुरस्कार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक और राष्ट्रीय महासचिव वाई बाबजी ने नेशनल बेस्ट चैप्टर पुरस्कार प्रदान किया।

गौरतलब है कि हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन वेणुगोपाल रेड्डी की अध्यक्षता में पिछले कई सालों से राष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रम करते आ रहे हैं। इसी क्रम में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के हैदराबाद चैप्टर के पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर वेणुगोपाल रेड्डी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X