बुरे काम का बुरा नतीजा: आंध्र प्रदेश में गांजा रखने के आरोप में नौ छात्र गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारियों के दो बच्चे भी अंदर

हैदराबाद : पुलिस ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में गांजा रखने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में नौ छात्र हैं। एएसपी सुप्रजा ने मीडिया को बताया कि पट्टाभिपुरम पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में यह गिरफ्तारी की है।

एएसपी ने आगे बताया कि गुंटूर शहर में बुरी आदतों के गुलाम बने युवक अभिभावकों को डरा धमकाकर पैसे लिए जा रहे हैं और गांजा (Hemp) व ईण्डीयुम (Indium) जैसी नशीली दवाइंयों का सेवन कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पट्टाभिपुरम सीआई राजशेखर रेड्डी को मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को विभिन्न जगहों पर छापा मारा और गांजा का सेवन कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये 10 में से 9 छात्र हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो ग्राम गांजा, ईण्डीयुम के पैकेट और तरल पैकेट जब्त किये हैं। गिरफ्तार किये गये गिरोह में सरकारी कर्मचारियों के दो बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X