अश्रु नयनों से रेबल स्टॉर कृष्णम राजू का अंतिम संस्कार, पत्नी ने दिया कंधा, उमड़ पड़ा बड़ा हुजूम

हैदराबाद: रेबल स्टार कृष्णम राजू के आकस्मिक निधन से फिल्म उद्योग गहरे दुख में डूब गया है। मालूम हो कि रविवार की सुबह बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर कृष्ण राजू के पार्थिव शरीर को जुबली हिल्स स्थित उनके आवास लाया गया।

इस दौरान फिल्मी और राजनीति के क्षेत्र की कई हस्ती उनके निवास आये और श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा के दौरान उनकी पत्नी शामला देवी ने कंधा दिया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। आखिरी बार रेबल स्टार कृष्णम राजू को देखने के लिए फिल्मी, नेता और प्रशंसकों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा।

मोइनाबाद के पास कनकमामिडी के फार्महाउस में रेबल अभिनेता कृष्णम राजू का अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णम राजू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रभास के भाई प्रबोध राज ने चिता को अग्नि दी।

कृष्णमराज ने पांच साल पहले कनकमामिडी में एक फार्महाउस खरीदा था। यहां रहने के लिए फार्महाउस बनाया जा रहा है। लेकिन काम पूरा होने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इसलिए कहने के अनुसार महाप्रस्थान के बजाय अंतिम संस्कार उसी फार्महाउस में किया गया जहां कृष्णम राजू रहना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X