Road Accident: टैंकबंड पर भीषण सड़क हादसा, तीन साल की बच्ची की मौत और…

हैदराबाद : गांधी नगर थाना क्षेत्र के टैंकबंड पर बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन साल की बच्ची श्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां समता, पिता शिवकुमार और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार रायदुर्गा से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय निजी बस आमने-सामने टकरा गये। दुर्घटना में तीन साल की बच्ची श्री की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए यशोदा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक है। गांधीनगर पुलिस ने शुरू में इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना का कारण कैब चालक की लापरवाही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X