Asian Para Games-2026 : भारत का दबदबा, एक ही दिन में 22 पदक, अब तक 62 मेडल, एक बार फिर चमकी तेलंगाना की बेटी

नागोया/हैदराबाद : एशिया पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने पदकों की बारिश हो रही है। ट्रैक एंड फील्ड में शानदार प्रदर्शन से एक ही दिन में 22 पदक जीते हैं। इनमें पांच स्वर्ण हैं। जबकि सिमरन, हाईजंपर प्रवीण कुमार व शॉटपुटर सचिन खिलारी ने अपने इवेंट्स में गेम्स रिकॉर्ड बनाए। वरंगल की दीप्ति जीवनजी ने गोल्ड मेडल जीता। भारत कुल 62 पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। आठ दिन तक चलने वाली ये प्रतियोगिताएं शनिवार को समाप्त होंगी।

महिलाओं की 100 मीटर टी12 वर्ग में दृष्टिहीन एथलीट सिमरन ने 12.02 सेकंड में लक्ष्य तक पहुंचकर स्वर्ण जीता। ईरान की हजर सफरजादे ने 12.30 सेकंड के साथ रजत जीता। इससे पहले, महिलाओं की 200 मीटर वर्ग में भी सिमरन ने स्वर्ण जीता था। दो दिनों में ही दो स्वर्ण जीतने के साथ-साथ दो गेम्स रिकॉर्ड बनाए। पुरुषों की हाईजंप 44/64 वर्ग में प्रवीण कुमार ने स्वर्ण जीता, वहीं इसी इवेंट में बंटी ने रजत जीता। पुरुषों की शॉटपुट एफ46 वर्ग में सचिन खिलारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, मोहम्मद यासर ने रजत और परवीज ने कांस्य जीता। पुरुषों की शॉटपुट एफ53 वर्ग में आयुष वर्मा ने भारत को एक और स्वर्ण दिलाया। पुरुषों की 100 मीटर टी46/47 वर्ग में दिलीप गावित 10.69 सेकंड के साथ शीर्ष पर रहे और स्वर्ण जीता।

यह भी पढ़ें-

एक बार फिर चमकी तेलंगाना की बेटी

तेलंगाना की एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एशिया पैरा गेम्स में एक बार फिर अपना दम दिखाया। महिलाओं की 400 मीटर टी20 वर्ग में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में 56.36 सेकंड में लक्ष्य तक पहुंचकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। पहले से ही एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी दीप्ति ने एक बार फिर महाद्वीपीय स्तर पर अपना वर्चस्व दिखाया। इस प्रतियोगिता में जापान की सीना कान्नो ने 58.92 सेकंड के साथ रजत जीता, वहीं उसी देश की अकाने काटो ने 1:00.26 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। तेलंगाना के वरंगल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली दीप्ति ने प्रतिभा दिखाई, वहीं मोहम्मद मोर्सिंगनकत बासिल ने 10.72 सेकंड के साथ रजत जीता।

महिलाओं की शॉटपुट में भाग्यश्री जाधव, पुरुषों की जैवलिन थ्रो में मनजीत ने रजत जीते। महिलाओं की 100 मीटर टी35 वर्ग में प्रीति पाल ने रजत जीता। पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी व राकेश कुमार की जोड़ी ने रजत जीता। पैरा स्विमिंग में रवि कार्तिक बुदिगिना ने दूसरा रजत जीता, वहीं हिमांशु नंदल ने कांस्य हासिल किया। पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजमणि ने रजत जीता। अब तक भारत ने 14 स्वर्ण, 22 रजत, 26 कांस्य के साथ कुल 62 पदक जीते हैं। इनमें से 41 पदक एथलेटिक्स से ही आना विशेष बात है। प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे 62 इवेंट्स में 60 पदक जीतने के लक्ष्य के साथ भारतीय एथलीट आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar