साहित्य सेवा समिति की 128 वीं गोष्ठी का शानदार आयोजन, यह रहा विषय

हैदराबाद : साहित्य सेवा समिति की 128 वीं मासिक गोष्ठी समिति के अध्यक्ष डॉ दयाकृष्ण गोयल व महामंत्री ममता जायसवाल की उपस्थिति में भव्य रूप से आयोजित की गई। मासिक गोष्ठी दो सत्रों में आयोजित हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ हर्ष लता दुधोडिया के सरस्वती वंदन से हुआ।

प्रथम सत्र में “हिंदी के प्रचार प्रसार में राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों का योगदान” विषय चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉक्टर दया कृष्ण गोयल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विषय प्रवेश करते हुए पुरुषोत्तम सोनी कडेल ने हिंदी के प्रति राजनीतिक प्रतिबद्धता को अनिवार्य बताया। विषय को गहन चिंतन देते हुए श्रृतिकांत भारती ने सार्थक दृष्टांतों द्वारा हिंदी के प्रचार प्रसार में राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों के योगदान को प्रस्तुत किया व देश विदेश में इसके बढ़ते प्रभाव व उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा की।

दर्शन सिंह ने प्रारंभिक संगठनों से अर्वाचीन संगठनों की सेवाओं को प्रस्तुत किया। गिरधारी लाल गुप्ता ने कार्यकालीन कार्यालय हिंदी में लोगों की प्रतिबद्धता को अनिवार्य तथा बच्चों में हिंदी के प्रति प्रोत्साहन को अनिवार्य बताया व हिंदी के प्रयोग पर विशेष बल दिया। गीता अग्रवाल, सुनीता लुल्ला, रचना चतुर्वेदी, केपी अग्रवाल व ममता जायसवाल ने भी इन्हीं मनोभावों को प्रकट किया।

Also Read-

प्रथम सत्र विषय चर्चा के उपरांत गोष्ठी के संचालन को ममता जायसवाल ने काव्य गोष्ठी के संचालन की डोर गीता अग्रवाल को सौंपी। काव्य गोष्ठी में सभी कवियों ने विविध काव्य विधाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान बैजनाथ सुनहरे, चन्द्र प्रकाश दायमा, दर्शन सिंह, गिरधारी लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम सोनी कडेल, रचना चतुर्वेदी, हर्ष लता दुधोरिया , नीमा रवि, विनोद गिरि अनोखा, के पी अग्रवाल, गीता अग्रवाल, ममता जायसवाल, सुनीता लुल्ला, डॉ दयाकृष्ण गोयल आदि ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत की।

इल गोष्ठी में डॉक्टर सुषमा सिंह, गजानन पांडे, सुपर्णा मुखर्जी, वर्षा शर्मा आदि ने उपस्थिति को अंकित किया। गोष्ठी का समापन डॉक्टर दया कृष्ण गोयल के अध्यक्षीय भाषण के उपरांत ममता जायसवाल के द्वारा ज्ञापित धन्यवाद द्वारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X