Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया बनीं चैंपियन, 7 विकेट से जीता

हैदराबाद : लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में आईसीसी महिला T20 विश्वकप 2026 के फाइनल खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के 151 रनों के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17.2 ओवरों में 153 रन बनाकर आईसीसी महिला T20 विश्वकप 2026 जीत लिया है। इस अहम मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने फील्डिंग चुनी। उसमें ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से सफल रही है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सातवीं बार विश्व कप जीता है। यह चौदवां विश्व कप है।

इससे पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (58) के अर्धशतक के साथ अहम पारी खेलने की वजह से इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड को शुरुआत में ही झटके लगे। 70 रन पर ही 4 अहम विकेट गंवाकर टीम मुश्किल में पड़ गई। ओपनर एमी जोन्स (6), डैनी व्याट (8) जल्दी आउट हो गईं, वहीं एलिस कैप्सी (23) और हीदर नाइट (2) भी निराश किया।

यह भी पढ़ें-

इस मुश्किल स्थिति में क्रीज पर आईं कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने युवा ऑलराउंडर फ्रेया केम्प (44) के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में नाबाद 80 रन की अहम साझेदारी की। साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहीं, जबकि केम्प ने सिर्फ 28 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के साथ तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों में किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिन्यू और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X