कलंकित कलियुग में मानसिक संतुलन खो चुकी महिला ने दिया बीच सड़क पर बाल शिशु को जन्म, स्थानियों को है यह संदेह

हैदराबाद: तेलंगाना के नागरकर्नूल जिले में एक मानसिक स्थिति ठीक नहीं महिला ने एक सुंदर बाल शिशु को जन्म दिया। मगर बाल शिशु को देखे बिना ही वह महिला वहां से भाग खड़ी हो गई। इसके चलते 108 कर्मचारियों ने बाल शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नागरकर्नूल जिले के तुडुकुर्ती गांव निवासी नूरजहां (35) का पांच साल पहले वनपर्ती निवासी जावेद के साथ शादी हो गई थी। दोनों के बीच मतभेद होने के कारण तीन साल से महिला पति से दूर यानी मायके में रह रही है। तब उस महिला को दो बेटे संतान थे।

पति से दूर रहने और रोजगार नहीं मिलने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके चलते वह गांव में भीख मांगकर जी रही थी। शनिवार को अचानक उसे प्रसव वेदना शुरू हुई और सड़क पर ही बाल शिशु को जन्म दे दिया।

यह देख स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचित किया। तुरंत मौके पर पहुंची 108 कर्मियों ने पहले बाल शिशु बचाया लिया। साथ ही मां को भी अस्पताल ले जाकर भर्ती करने की कोशिश की, मगर वह महिला वहां से भाग गई।

इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। परिणामस्वरूप वह गर्भवती हुई हो गई। पीड़िता की मां पीरम्मा ने बताया कि इस घटना के बारे में उसके पति जावेद को सुचित किया तो उसकी ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिला अस्पताल में बाल शिशु का स्वास्थ्य ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X