Crime News: हैदराबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म

हैदराबाद: शमशाबाद में एक महिला के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। एक व्यक्ति ने पीड़िता महिला को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता ने पति को खो दिया है। अपने पैतृक गांव से काम की तलाश में शहर आ गई। उसका शमशाबाद में बिजली सबस्टेशन के अनुबंध कर्मचारी एम चंदूलाल के साथ परिचय हो गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला परिवार भरण-पोषण करने के लिए काम की तलाश कर रही चंदूलाल ने उससे दोस्ती की और काम दिलाने के बहाने उसके करीब आ गया। रविवार दोपहर चंदूलाल उसके घर गया और कथित तौर पर उसके खाने में नशीला पदार्थ डालकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने कथित तौर पर इस मामले का रिकॉर्ड भी किया और उसे धमकी देना शुरू कर दिया। शमशाबाद पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X