तमिलनाडु में दर्दनाक वारदात: ड्यूटी से लौट रही महिला हेड कांस्टेबल की पति ने चाकू मारकर हत्या की

हैदराबाद/चेन्नई: तमिलनाडु में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वेल्लोर जिले के गुडियात्तम में गुरुवार रात महिला हेड कांस्टेबल तामरई सेल्वी की उसके पति ने बीच सड़क पर हत्या कर दी। ड्यूटी खत्म करके तामरई सेल्वी बाइक पर घर जा रही थीं, तभी उनके पति अरविंद ने चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमले के तुरंत बाद ज्यादा खून बहने से उनकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read-

हमले के बाद अरविंद वहां से फरार हो गया। दोनों के बीच हुई झड़प में अरविंद की छाती पर भी चोटें आईं, जिसके बाद वह भागकर अस्पताल में भर्ती हो गया। अरविंद पेशे से ऑटो ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। फिलहाल पुलिस अस्पताल में ही अरविंद से पूछताछ कर रही है। दंपति के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X