उज्ज्वल भविष्य हेतु पति गया विदेश, बिस्तर सुख के लिए पत्नी ने बनाये अवैध संबंध, आखिर…

हैदराबाद : पत्नी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक व्यक्ति रोजगार की तलाश में विदेश गया। जिम्मेदारी के लिए बंधनों को त्यागकर दूर गये पति को सहयोग करने के बजाये पत्नी सीमाएं लांघ गई। शादी के दौरान किये गये वादों को भूलकर शारिरीक सुख के लिए हद पार कर गई। गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध स्थापित कर लिया।

इसी बीच पति लौट आ गया। प्रेमी के प्रति लगाव के कारण पत्नी अपने पति को स्वीकार नहीं कर पाई। आखिर उसने पति को ही जान से ही मार डालने का फैसला किया। बिस्तर पर सुख देने वाले प्रेमी के जाल फंसी पत्नी ने पति की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दुखद मामला तेलंगाना के सूर्यपेटा जिले में प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यापेट जिले के मेल्लचेरुवु मंडल के कप्पलकुंटा तांडा निवासी बालाजी (40) रोजगार की तलाश में दुबई गया था। पत्नी और बच्चे गांव में रह रहे थे। पति से दूर रही पत्नी ने शारिरीक सुख के लिए गलत रास्ता चुन लिया। गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध स्थापित किये। प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाने लगी। पति के लौट आने के बाद दोनों को मिलने में मुश्किलें हो रही थी।

पत्नी ने उसके अवैध संबंधों में पति को बाधा मानकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दो बेटियां और एक बेटा बेसहरा हो गये। पिता की हत्या और मां के जेल जाने से तीनों बच्चे अनाथ हो गये। हत्या के शिकार भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X