Crime News: तेलंगाना में VRA की निर्मम हत्या, पुलिस को है यह संदेह

हैदराबाद: तेलंगाना के मंचेरियाल जिले में ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) की निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ दुर्गंबाबू को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंचेरियाल कन्नेपल्ली तहसीलदार के कार्यालय में कोत्तापल्ली वीआरए के रूप में कार्यरत दुर्गम बाबू को अज्ञात लोगों ने तेज हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या से मंचेरियाल जिले में हड़कंप मच गया। कन्नेपल्ली़ मंडल में निर्मम हत्या से स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल है।

दूसरी ओर दुर्गम बाबू के परिजनों ने कहा कि कोत्तापल्ली गांव में एक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था और इसी मामले की स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उसी ने व्यक्ति दुर्गम बाबू की हत्या की होगी।

पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीआरए की हत्या राजस्व अधिकारियों के बीच उठे मतभेद के कारण कई गई या निजी दुश्मनी के कारण की गई है। हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X