तेलंगाना: फ्लाईओवर पर जा रहे लोगों पर गिरी बिजली, मां और बेटे की मौत

हैदराबाद : सोमवार को मंचीरियाल जिले में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। मंचीरियाल शहर के एक फ्लाई ओ-ओवर पर बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखनी निवासी वेंकटेश और मौनिका दंपत्ति बेटे श्रीयान को मंचीरियाल में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये। वापस आते समय फ्लाईओवर पर बारिश के साथ बिजली गिर गई।

इस हादसे में मौनिका और श्रीयान की मौके पर मौत हो गई। जबकि वेंकटेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी मार्ग से जा रहे मंचीरियाल के रूरल एसआई कुमार स्वामी ने घायल वेंकटेश को अस्पताल भेज दिया। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।

दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधीश भारती होलिकेरी और एसीपी अखिल महाजन ने अस्पताल गये और घटना की जानकारी ली। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X