BREAKING NEWS: टीवी सीरिएल अभिनेत्री लहरी की कार के टक्कर में गंभीर रूप से घायल राहगीर, गिरफ्तार

हैदराबाद : पुलिस ने टीवी सीरिएल अभिनेत्री लहरी को गिरफ्तार किया। पता चला है कि शराब के नशे में वाहन चलाने और सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने लहरी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शमशाबाद आउटर रिंग रोड पर प्राइवेट पेट्रोलिंग वाहन चालक अपनी ड्यूटी समाप्ति के बाद शमशाबाद की ओर जा रहा था। इसी समय लहरी की कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्राइवेट पेट्रोलिंग वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

दुर्घटना के बाद भी अभिनेत्री लहरी कार से नीचे नहीं उतरी। यह देख अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोग लहरी के व्यवहार से नाराज हो गये। स्थानीय लोगों की ओर से जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने अभिनेत्री लहरी को कार के साथ थाने ले गये। खबर है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि लहरी अनेक सीरिएल में अभिनय किया है। इस समय वह गृहलक्ष्मी सीरिएल में अभिनय कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X