हैदराबाद : पुराने शहर में जुमे की नमाज के चलते कड़ी सुरक्षा

हैदराबाद : पुलिस ने शहर में मुख्य रूप से पुराने शहर में जुमे की नमाज के चलते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। गोशामहल विधायक टी राजा सिंह की पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी और उनकी गिरफ्तार के मद्देनजर शहर में तनाव है।

इसी क्रम में आमतौर पर शुक्रवार को दोपहर में सभी मस्जिदों में बड़ी भीड़ होती है और पुलिस को डर है कि और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो सकती हैं। शहर की सभी मस्जिदों के पास पुलिसकर्मियों को बड़े पैमान पर तैनात किया गया है। विधायक टी राजा सिंह की विवादास्पद टिप्पणी के बाद पिछले तीन-चार दिनों में शहर में उग्र विरोध प्रदर्शन जारी है।

इसके चलते पुलिस ने पूराने शहर के अधिकतर हिस्सों पर विशेष ध्यान केंद्रीत किया है। चारमीनार के पास बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। मक्का मस्जिद में लगभग पांच हजार लोग जुमे की नमाज में शामिल होते हैं।

दूसरी ओर राजा सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में बेगम बाजार बंद मनााया जा रहा है। सभी व्यापार प्रतिष्ठान बंद है। मोजमजाही मार्केट से लेकर चारमीनार तक कड़ी सुरक्षा है। राजा सिंह के समर्थक उनकी रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करते पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X