मुंबई/हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई घटना ने बॉलीवुड को शॉक में डाल दिया। स्पॉट पर फॉरेंसिक टीम के एनालिसिस में पुष्टि हुई है कि टाइगर श्रॉफ जिस BMW कार में जा रहे थे उसी कार पर क्लोज रेंज से तीन राउंड फायरिंग की गई।
स्पष्ट हुआ है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जब्त किए खाली कारतूस देखे तो टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर सीधे तीन राउंड फायरिंग हुई बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बहुत करीब से गोलियां चलाई है। फॉरेंसिक टीम ने बताया है कि यह डराने के लिए या गंभीर रूप से घायल करने के लिए प्लान के तहत किया गया प्रयास है।

इस फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गये। हालांकि, उसके कार ड्राइवर को गंभीर चोट लगी। नानावती अस्पताल में ड्राइवर फिरदौस ठीक हो रहा है। बुलेट हाथ पर लगने से जान का खतरा टला है। इस घटना में घायल ऑटो ड्राइवर चौहान का भी इलाज किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने रविवार शाम जुहू गया था। प्रमुख टीवी अभिनेता करणवीर मेहरा भी उसके साथ ही था।
Also Read-
फुटबॉल खत्म कर जैसे ही कार में जाकर बैठे श्रॉफ पर फायरिंग की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले ही घोषित किया है कि सलमान खान के साथ नजदीकी होने से ही टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व NCP नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या की गई थी। दो साल बाद टाइगर श्रॉफ पर यह हमला होना सोचने वाली बात है।

One thought on “टाइगर श्रॉफ की BMW पर क्लोज रेंज से तीन राउंड फायरिंग, फॉरेंसिक टीम ने की यह पुष्टि”