उस्मानिया विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, यह है विषय

हैदराबाद : हिंदी विभाग विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय सीताफलमंडी द्वारा हिंदी विभाग उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं हिंदी अकादमी तेलंगाना राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में उस्मानिया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में ‘अनुवाद : बदलते परिप्रेक्ष्य, उभरती संभावनाएं’ विषय पर 8 से 10 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

उस्मानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर डब्ल्यू माया देवी, विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभु एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिंदी अकादमी तेलंगाना राज्य सरकार के निदेशक प्रोफेसर रामचंद्रम ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

इसी क्रम में संगोष्ठी की संयोजका प्रोफेसर अनुपमा ने जानकारी दी कि तीन दिन तक उस्मानिया विश्वविद्यालय में चलने वाले इस संगोष्ठी में देश और विदेश के कई विद्वान अनुवाद के विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर बात करेंगे और उभरती हुई संभावना की भी जानकारी देंगे। अनुवाद के संदर्भ में संस्कृति, भूमंडलीकरण, मशीनी अनुवाद एआई जैसे विषयों पर अर्थपूर्ण चर्चा होने की अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें-

दूसरी ओर प्रोफेसर रामचंद्रम एवं प्रोफेसर अनुपमा ने तेलंगाना समाचार को बताया है कि यह संगोष्ठी आठ सत्रों में आयोजित की जाएगी। इन सत्रों में अनेक वरिष्ठ साहित्यकार अपने विचार व्यक्त करेंगे। एक सवाल के जवाब में बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां हो चुकी है। साथ ही उन्होंने महानगर के साहित्यकारों से संगोष्ठी में भाग लेकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X