IPL-2026: एक प्ले ऑफ्स बर्थ है खाली, पांच टीमों में टक्कर, वो कौन होगा भाग्यशाली? ऐसा है गणित…

हैदराबाद: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज मैच लगभग खत्म हो चुके हैं। प्ले ऑफ्स की तीन बर्थ भी तय हो चुकी हैं। अब सिर्फ एक ही बर्थ बची है। उस एक बर्थ के लिए पांच टीमें मुकाबला कर रही हैं। पांचों टीमों के पास मौका है, लेकिन क्वालिफाई सिर्फ एक ही कर पाएगी। वो एक टीम कौन सी है। यही अब दिलचस्प हो गया है।

चेपक स्टेडियम में हुए चेन्नई सुपर किंग्स – सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद प्ले ऑफ्स को लेकर एक क्लैरिटी आ गई। चेन्नई के हारने से जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटन्स ने भी क्वालिफाई कर लिया। एक ही दिन में दो टीमें क्वालिफाई हुईं। पंजाब को हराकर प्ले ऑफ्स में आरसीबी ने सबसे पहले कदम रखा। इस तरह कुल मिलाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ्स के लिए क्वालिफाई हो गईं।

अब बची हुई चौथी बर्थ के लिए काटे की टक्कर होने वाली है। प्ले ऑफ्स की आखिरी बर्त के लिए पूरे पांच टीमें मुकाबला कर रही हैं। इनमें पांचों टीमों के पास मौके हैं। तो कौन सी टीम प्ले ऑफ्स के लिए क्वालिफाई करेगी और कौन सी टीम घर लौटेगी, इस पर अगले दो दिनों में पूरी क्लैरिटी आ जाएगी।

Also Read-

फिलहाल प्ले ऑफ्स में चौथी जगह के लिए मुकाबला कर रही टीमें पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे ज्यादा मौके हैं। राजस्थान रॉयल्स को दो मैच खेलने हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी दो मैच खेलने हैं, लेकिन दोनों जीतने पर भी 15 अंक ही मिलेंगे। वहीं राजस्थान दोनों जीतती है तो 16 अंक हो जाएंगे। पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच जीतती है तो 15 अंक, सीएसके के 14 अंक, दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे।

पंजाब किंग्स अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी दो मैचों में एलिमिनेट हो चुकी मुंबई व लखनऊ से खेलेगी। सीएसके अपना आखिरी मैच प्ले ऑफ्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी गुजरात के साथ खेलेगी। दिल्ली की टीम कोलकाता से और केकेआर की टीम मुंबई व दिल्ली से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X