केपीएचबी कॉलोनी में अत्यंत दुखद घटना, निर्माण के लिए खोदी गई खाई में गिरकर तीन बालिकाओं की मौत

हैदराबाद: शहर के केपीएचबी कॉलोनी में अत्यंत दुखद घटना प्रकाश में आई है। आरडीओ कार्यालय के पीछे निर्माण के लिए खोदी गई खाई में गिरने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। खोदी गई खाई में कईं दिनों से पानी जमा था।

मिली जानकारी के अनुसार, रम्या (7), परवेज सोफिया (10) और संगीता (12) खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई। पता चला है कि गड्ढे में गहरे पानी के कारण उनकी जान चली गई। ये तीन अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे थे। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण खेलने गये थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेलते-खेलते तीनों खड्ढे में गिर गये। अब तक दो शव मिले हैं। अगले दिन एक शव बरामद किया गया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आठ साल पहले निर्माण का कार्य शुरू किया है। मगर अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे पहले इस गिड्ढे में दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X