अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस, रवीन्द्रनाथ जयंती एवं भक्ति गीत का भव्य आयोजन और आपने किया काव्य पाठ

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने आरोग्या अस्पताल के सभागार में अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस, रवीन्द्रनाथ जयंती एवं भक्ति गीत का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ प्रियदर्शनी इफ्लू (IFLU) यूनिर्वसिटी एवं विशेष अतिथि डॉ मोहन गुप्ता, आरोग्या अस्पताल के संचालक ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाए।

समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने अतिथियों का स्वागत शॉल एवं समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संचालन श्रीमती पद्मा टकसाली ने किया।

काव्य गोष्ठी में डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, कमल दीक्षित, निर्मला दीक्षित, शोभा ठाकुर, उमा तिवारी, पूनम जोघपूरी, डॉ पंकज मेहता, नीलम शिवानी, तृप्ति मिश्रा, जयंत मिश्रा, विद्या दवे, बैजनाथ, पद्मा टकसाली, सुधा ठाकुर आदि ने कविताओं का पाठ किया। श्रीमती शीतला शकुन्तला मधु व सत्यनारायण शर्मा अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी कवियों और अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें-

स्मृति चिन्ह तथा अल्पाहार की व्यवस्था डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष ने अपना अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया और सभी को धन्यवाद दिया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन समिति की सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X