वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने किया साहित्यिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि ने डाला इन साहित्यकारों पर प्रकाश

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने हिन्दी के महान् साहित्यकारों- अयोध्या सिंह उपाध्याय , पंडित माखन लाल चतुर्वेदी, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्साययन अज्ञेय, फणीश्वर नाथ रेणु और कवि मलयज की स्मृति में एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन आर्य कन्या विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सी टी कॉलेज हैदराबाद के हिंदी विभाग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती, समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू और पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम ने शॉल व पुस्तक से मुख्य अतिथि का सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन व वंदना से हुआ। प्रसिद्ध कवि पुरुषोत्तम कडेल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें-

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्वानों ने इन महान् साहित्कारों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और इनकी रचनाओं का पठन किया। पुरुषोत्तम कडेल सत्यनारायण काकड़ा, ठाकुर दिनेश सिंह, श्रीमती सुचित्रा ‘सीमा’, हर्षलता, विद्या दवे, उमा तिवारी, डॉ मुमताज सुलताना, सतीश जाजू, राजू जाजू और अन्य ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य अतिथि ने इन साहित्यकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X