हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में 21 जून को क्लब की 407वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन पर मध्याह्न 12.30 बजे से होगा। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रबोध कुमार गोविल (साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार, जयपुर) अपनी कहानी संग्रह “वक़्त महल” पर बात रखेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता अवधेश कुमार सिन्हा (संगोष्ठी सत्र संयोजक) करेंगे। विषय प्रवेश प्रवीण प्रणव करेंगे।
यह भी पढ़ें-
दूसरे सत्र में कविगण अपनी रचना का पाठ करेंगे। इस सत्र का संचालन एवं संयोजन मीना मुथा करेंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण प्रणव एवं मीना मुथा होगें। आप सभी से हार्दिक अनुरोध है कि इस मासिक गोष्ठी में अपनी उपस्थिति प्रदान कर इसे सफल बनायें। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कृपया meet.google.com/zrg-bxrj-mqd लिंक का प्रयोग करें।
