आज ‘तेलंगाना समाचार’ प्रकाशन के पांच साल पूरे हो गये। 1 मई 2021 में हमने इसका शुभारंभ अपने मित्र व सहयोगी विजय तिवारी की सलाह से किया था। इन पांच सालों में ‘तेलंगाना समाचार’ को प्रदेश में एक पहचान मिली है। इसके साथ ही साथ आप सभी को हिंदी, तेलुगु, अंग्रीज व मराठी भाषाओं में खबरों व रचनाओं को प्रकाशित करने का मंच मिला। यहां के पाठक और लेखक ‘तेलंगाना समाचार’ को धीरे-धीरे पसंद करने लगे। विश्वास है कि भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हमने प्राप्त और योग्य सभी रचनाओं को प्रकाशित किया है, क्योंकि हमारे पास जगह की कोई कमी नहीं है। हम आगे भी इसी तरह के सहयोग के आकांक्षी हैं।
इसके साथ ही साथ हमारी टीम के लोग उन सभी संस्थाओं, संगठनों और व्यक्तियों के प्रति आभारी है जो ‘तेलंगाना समाचार’ को आर्थिक रूप से मदद करके हमारा हौसला बढ़ाया और आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया है।
आपको अवगत कराना है कि ‘तेलंगाना समाचार’ को चलाते रहने का खर्च इससे भी कहीं अधिक है। हमारी आपसे अपील है कि जो भी संस्था, संगठन और व्यक्ति अपने समाचार प्रकाशित करने के लिए भेजते हैं, वे अपनी ओर से आर्थिक सहयोग करना भी अपना कर्तव्य समझें। तो यह पहल यूं ही जारी रहेगी। हमने सुना है कि मेहनत व सब्र का फल मीठा होता है। इसी विश्वास के साथ ‘तेलंगाना समाचार’ का प्रकाशन जारी है। आर्थिक सहयोग करने वाले पाठकगण- 9492925210 मोबाइल नंबर पर आपके इच्छानुसार गूगल या फोन पे कर सकते हैं। धन्यवाद।
