तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी दूसरी बार कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद : तेलंगाना में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक कहीं हस्तियां कोरोना के शिकार हो गये। कुछ लोगों को दुसरी बार भी कोरोना हो रहा है।

इसी क्रम में विधानसभा के अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। मामूली लक्षणों के चलते शनिवार को परीक्षण किया गया। जांच में पता चला कि कोरोना पॉजिटिव है।

हालांकि कोई समस्या नहीं है। फिर भी डॉक्टरों के निर्देशों के अनुसार एआईजी ने गच्चीबौली अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले साल नवंबर में स्पीकर कोरोना से पीड़ित हुए थे।

इस दौरान श्रीनिवास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनसे जो लोग मिले हैं। वे कोविड टेस्ट करा लें। साथ ही सुझाव दिया कि एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में रहे।

दूसरी ओर तेलंगाना में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 53,073 कोविड टेस्ट किए गए और 1,963 में पॉजिटिव पाये गये हैं। जीएचएमसी में 1,075, मेडचल में 150 और रंगारेड्डी जिले में 168 मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही तेलंगाना में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 7,07,162 पहुंच गई है। इसमें नए दर्ज मामले भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत हुई है। कल 1620 लोग कोविड से ठीक हुए। राज्य में फिलहाल 22,017 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X