White Money: भरा पूरा है बीआरएस का खजाना, देश में सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी, एक बार चश्मा लगाकर पढ़ें बैंक बैलेंस और संपत्ति का ब्योरा

फोटो एआई से साभार

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य में सत्ता खोने के बाद भी भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) का खजाना भरा-पूरा है। पता चला है कि देश में सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टियों में से एक ‘गुलाबी’ पार्टी के पास 1,509.42 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए ईसी को उस पार्टी द्वारा सौंपी गई एनुअल ऑडिट रिपोर्ट ही इस बात को स्पष्ट कर रही है।

पिछले साल की तुलना में इस साल पार्टी खजाने को कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि, वह नाममात्र ही है। 2024-25 में बीआरएस की संपत्ति 1,560 करोड़ रुपये थी, जबकि 2025 में 51 करोड़ रुपये घटी है। पार्टी ऑडिट रिपोर्ट में बताए अनुसार बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट, लोन, आय, स्थिर, चल संपत्ति मिलाकर कुल 1,509,42,68,576 रुपये होना खास बात है।

बीआरएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

बैंकों में भारी डिपॉजिट

कुल 1,509 करोड़ की संपत्ति में नकद के रूप में ही 1,431 करोड़ है, यह बताना गौर करने लायक है। उसमें एक साल से ज्यादा अवधि वाले शेड्यूल्ड बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ही 1,237.80 करोड़ रुपये हैं। करंट अकाउंट, कैश बैलेंस BOB, SBI आदि बैंक अकाउंट में 188.31 करोड़ रुपये जमा हैं। अकेले बंजारा हिल्स BOB अकाउंट में ही 158.54 करोड़ रुपये हैं। पार्टी इमारतें, जगह, ऑफिस की कीमत 66.26 करोड़ रुपये दिखाई है। दिल्ली में तेलंगाना भवन, फर्नीचर 12.38 करोड़ रुपये, जबकि जिलों में पार्टी ऑफिसों की कीमत 14.30 करोड़ रुपये।

यह भी पढ़ें-

पड़ोसी राज्यों में भी ऑफिस

रिपोर्ट में बताया है गया है कि टीआरएस से बीआरएस बनने के बाद महाराष्ट्र में भी पार्टी ऑफिस खोले गये हैं। पुणे में 11.73 करोड़ रुपये और नागपुर में मौजूद इमारत 6.97 करोड़ रुपये है। हालांकि, यहां बंजारा हिल्स में मौजूद तेलंगाना भवन की कीमत 2.39 करोड़ रुपये की तुलना में महाराष्ट्र में मौजूद इमारतों की कीमत ही ज्यादा होना गौर करने लायक है। दूसरी तरफ हैदराबाद के कोकापेट में पार्टी की जमीनों की कीमत 7.07 करोड़ रुपये, दिल्ली पार्टी ऑफिस जमीन 1.78 करोड़ रुपये, जिलों की जमीनें 1.26 करोड़ रुपये, वाहनों की कीमत 7.02 करोड़ रुपये बताई गई है। इस एक साल में ही नए सिरे से 4.84 करोड़ रुपये कीमत वाले वाहन खरीदे हैं।

आय 114.48 करोड़ रुपये

बताया गया है कि पिछले वित्तीय साल में पार्टी को कुल 114.48 करोड़ रुपये आय हुई। इसमें बैंकों में मौजूद डिपॉजिट पर ब्याज के रूप में ही 97.37 करोड़ रुपये, सेविंग खातों के जरिए 8.68 लाख रुपये आए हैं। कंपनियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से सीधे 16.01 करोड़ रुपये चंदा मिला। व्यक्तिगत लोगों से 43.14 लाख रुपये, अन्य सामान्य चंदे के तौर पर 21,674 रुपये प्राप्त हुए है। यह भी बताया गया कि वहीं, पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से लेजिस्लेटिव पार्टी फीस के तौर पर 26.45 लाख रुपये तथा सांसदों से पार्लियामेंटरी पार्टी फीस के रूप में 1.15 लाख रुपये वसूले गए।

प्रचार और लीगल पर ही ज्यादा खर्च

बताया गया कि आई आय 114.48 करोड़ रुपये, जबकि पार्टी ने खर्च 162.91 करोड़ रुपये किया। इसमें प्रचार और सभाओं पर ही 137.65 करोड़ रुपये खर्च किए। जनसभाओं और बैठकों के लिए 57.51 करोड़ रुपये, टीवी, अखबार विज्ञापनों के लिए 53.68 करोड़ रुपये, प्रचार के लिए 24.85 करोड़ रुपये, जुबली हिल्स उपचुनाव खर्च के लिए 1.60 करोड़ रुपये हुए है। कोर्ट विवाद और कानूनी लड़ाइयों के लिए वकीलों की फीस व लीगल चार्ज के तौर पर 13.40 करोड़ रुपये खर्च किए। (तेलुगु दैनिक वी-6 से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar