नई योजना- BJP के सत्ता में आते ही KCR की सभाओं के पास ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट: बंडी संजय

हैदराबाद : तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंडी संजय मुख्यमंत्री केसीआर पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि केसीआर चाहे कुछ भी कर लें, मगर बीजेपी का बाल भी बांका नहीं कर सकते। बंडी संजय ने शनिवार को बीजेपी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री के जनगांव दौरे के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया। लाठियां बरसाई गई। मगर पार्टी के कार्यकर्ता पीछे नहीं हठे हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कल्वकंट्ला संविधान लागू करने के लिए ही केसीआर लगातार तेलंगाना में सभाएं कर रहे हैं। अब तेलंगाना के लोगों को सोचना है कि कल्वाकुंट्ला का संविधान चाहिए? या डॉ बीआर अम्बेडकर का संविधान चाहिए?

संजय ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि केसीआर आम सभाएं क्यों कर रहे हैं। सीएम को सभाओं में बताना चाहिए कि राज्य में क्या विकास हुआ है। लेकिन सीएम केसीआर सभाओं में केवल भाजपा की आलोचना कर रहे हैं।

संजय ने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की, मगर तेलंगाना में कम क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जवाब मांगा कि केंद्र ने खेतों में मीटर लगाने की बात कहां और कब कही है? संजय ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आएगी। बीजेपी के सत्ता में आते ही जनसभाओं के पास ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट किया जाएगा। यह योजना सिर्फ सीएम केसीआर के लिए लागू किया जाएगा।

संजय ने आगे कहा कि केसीआर एक खोटा सिक्का है। केसीआर की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। उम्मीद है कि केसीआर संविधान पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगेंगे। केसीआर ने अमीर राज्य को कर्ज राज्य में बदल दिया है। तेलंगाना में अब एक तारीख को वेतन मिलने की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X