Q News: जेल के बाहर आते ही तीनमार मल्लन्ना एक बार फिर गिरफ्तार, प्रशंसक बोले- “जेल में रखने की साजिश”

हैदराबाद : पुलिस ने क्यू न्यूज (Q News) के संस्थापक और पत्रकार चिंतपंडु नवीन कुमार उर्फ तीनमार मल्लन्ना को एक बार फिर गिरफ्तार किया है। मल्लन्ना जमानत पर छूटने के बाद एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीनमार मल्लन्ना के खिलाफ पहले ही 35 मामले दर्ज किये गये हैं। सभी मामलों में जमानत मिली है। इसी के चलते शुक्रवार को चंचलगुड़ा जेल से रिहा किये गये। जेल के बाहर आते ही निजामाबाद पुलिस ने फिर मल्लन्ना को गिरफ्तार किया।

पता चला है कि निजामाबाद जिले के जनकमपेट निवासी और सेंधी विक्रेता जयवर्धन गौड़ को कुछ दिन पहले उसी गांव के निवासी संतोष, राधाकिशन गौड़, साईं गौड़ और राजू गौड़ और ​​तीनमार मल्लन्ना के साथ मिलकर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते जयवर्धन ने डर के मारे अगस्त महीने में 5 लाख रुपये दिये।

यह भी पढ़ें :

विशेष संपादकीय: तीनमार मल्लन्ना की गिरफ्तारी के विरोध में गोलमेज बैठक, लोकतंत्र बचाने को मिला है बल

इसी बीच तीनमार मल्लन्ना की ओर से किये जाने वाले पदयात्रा के लिए आरोपियों ने जयवर्धन गौड़ से फिर 15 लाख रुपये की मांग की। जनार्दन गोड़ ने पांचों के खिलाफ बोधन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनमार मल्लन्ना समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी बीच निजामाबाद पुलिस लंबे समय से ए-5 तीनमार मल्लन्ना का इंतजार कर रही थी। आज जेल के बाहर आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनमार मल्लन्ना की गिरफ्तारी को लेकर उनके प्रशंसक नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्लन्ना के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि मल्लन्ना को तेलंगाना सरकार स्थायी रूप से जेल में रखने की साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X